बड़ी खबर : कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी से फूंका मूल निवास और भू कानून का बिगुल

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मूल निवास भू कानून की रैली को संबोधित करते हुए हल्द्वानी बुद्ध पार्क से लेकर तिकुनिया पार्क तक पदयात्रा कर राज्य निर्माण सेनानियों के साथ पदयात्रा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार डोबरियाल ने बताया कि प्रदेश में 23 वर्षों से अपने हकों के लिए जनता लगातार सड़कों पर आंदोलन […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने मूल निवास भू कानून की रैली को संबोधित करते हुए हल्द्वानी बुद्ध पार्क से लेकर तिकुनिया पार्क तक पदयात्रा कर राज्य निर्माण सेनानियों के साथ पदयात्रा की।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार डोबरियाल ने बताया कि प्रदेश में 23 वर्षों से अपने हकों के लिए जनता लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रही है। सरकार को सर्वप्रथम मूल निवास और कानून को प्रदेश में लागू करना चाहिए।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश की देवतुल्य जनता की मूल निवास भू कानून सहित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर प्रदेश भर आंदोलन करने के लिए बाध्य है और प्रदेश सरकार अगर मूल निवास भू कानून लागू नहीं करती तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।

प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी राज्य निर्माण सेनानियों की समस्त मांगों के सहित मूल निवास भू कानून को लागू करने की प्रदेश सरकार से मांग करती है।

आगामी लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में पार्टी पूर्ण रूप से मूल निवास भू कानून को लेकर सरकार की सच्चाई को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी।

कार्यक्रम में कुमाऊं से युवा नेतृत्व विकास कुमार, प्रेमा देवी,प्रिया पांडे,प्रदेश महासचिव बलबीर सिंह नेगी, राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह रावत, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, महानगर अध्यक्ष मनोरमा चमोली, प्रदेश संगठन सहसचिव राजेंद्र गुसाईं, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बीपी नौटियाल, कलम सिंह रावत (पूर्व सैनिक) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से राज्य निर्माण सेनानी मंच के डी एस गुसाईं, रुक्म पोखरियाल, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूरी, सुलोचना भट्ट, सरोजिनी थपलियाल, विमल बहुगुणा सहित सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

 

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज: उपनल और आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर रोक। सरकार को दिए अहम निर्देश

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी विभागों में उपनल (UPNL) और अन्य आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत...

अजब-गजब(वीडियो): डेढ़ साल से नहीं बाटी डाक। पोस्टमैन के कमरे से मिली आमजन के महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरी चार बोरियां

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड के तुंगेश्वर क्षेत्र से डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

Related Posts