दुखद : यहां ग्यारह साल के मासूम को गुलादार ने बनाया निवाला। लोगों में खौफ

रिर्पोट : जयप्रकाश नोगई 

श्रीनगर में आज बड़ी दुर्घटना घटित हो गयी है ,,यहां खिसू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया । आनन फानन में गांव वालों की मदद से बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया।

जहाँ डॉक्टरो ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे मृत करार दिया। घटना के बाद से जहा अंकित की माँ का रो रो कर बुरे हाल है तो वही इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। साथ ही लोगो में गुलदार को लेकर डर बैठ गया है। लोगो ने गुलदार को पकड़ने की मांग वन विभाग से की है।

वही घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में गांव में पहुंची, जहा टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। 

विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

घटना के अनुसार, 11 साल का अंकित अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ घर के ही बगल के आंगन में कंचे खेल रहा था,तभी एक कंचा खेलते खेलते दूर गिर गया ।

अंकित कंचे की तलाश में आगे निकला तो उस पर पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। 

आनन फानन अंकित को अस्पताल श्रीकोट लाया गया,जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंकित की माँ ग्रहणी है जबकि पिता चंडीगढ़ में नोकरी करते है।

वही मौके पर पहुंची वन विभाग की एसडीओ लक्की सिंह ने बताया कि शनिवार देर सायं उन्हें ग्वाड़ गांव में बच्चे पर गुलदार के हमले की सूचना मिली थी,जिसपर वन विभाग की टीम मौके पर पहुची ओर गांव में वन विभाग की एक टीम को गस्त के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बच्चे के पेट में गुलदार के नाखूनों के निशान है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का वेट किया जा रहा है, उसी के बाद आगे की कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा। वही श्रीनगर सीओ रविन्द्र चमोली ने बताया वे भी ग्वाड़ गांव जाकर घटना की जांच कर रहे है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts