हादसा (दुखद): यहां दो बाईक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला। हुई दर्दनाक मौत

डोईवाला के भनियावाला फ्लाईओवर के नजदीक कल शाम सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हरिद्वार की दिशा से एक प्लैटिना बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर डोईवाला की दिशा में आ रहे थे।यह व्यक्ति बाइक संख्या यूके 08 बी ए 1521 पर सवार थे। इसी दौरान हरिद्वार […]

डोईवाला के भनियावाला फ्लाईओवर के नजदीक कल शाम सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हरिद्वार की दिशा से एक प्लैटिना बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर डोईवाला की दिशा में आ रहे थे।यह व्यक्ति बाइक संख्या यूके 08 बी ए 1521 पर सवार थे।

इसी दौरान हरिद्वार की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने इस बाइक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया,जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवार की मृत्यु हो गई है।

इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत, आयु लगभग 22 वर्ष निवासी भोगपुर हरिद्वार तथा दूसरे मृतक की पहचान गोविंद आयु लगभग 23 वर्ष निवासी भोगपुर हरिद्वार के रूप में की गई है।इस एक्सीडेंट में दोनों मृतकों के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनकी मौत हुई।

 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts