हल्द्वानी हिंसा : अग्निकांड में छ: करोड़ की संपत्ति राख

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।  निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।  उधर लोक निर्माण विभाग ने बनभूलपुरा थाने को दोबारा सही करना […]

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। 

निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। 

उधर लोक निर्माण विभाग ने बनभूलपुरा थाने को दोबारा सही करना शुरू कर दिया है। 

निगम की एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राली, एक टाटा एस, दो अन्य वाहन, किराए पर ली गईं दो जेसीबी, कई सफाई रिक्शा जलाए और तोड़े गए हैं। निगम के अधिकतर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए हैं। आकलन के अनुसार, इस हिंसा में पांच करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान नगर निगम का सामने आया है। 

उधर करीब एक करोड़ लागत की सरकारी और पुलिस की संपत्ति का नुकसान सामने आया है। अभी भी पुलिस को कितना आर्थिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन किया जा रहा है। जले हुए वाहनों को अग्निशमन विभाग के मैदान में रखा गया है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts