बड़ी खबर : हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, पढ़िए

उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में […]

उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

वहीं,  पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले चुकी है। 

साथ ही इंटरनेट सुविधा आज रविवार को बहाल कर दी गई है। बनभूलपुरा को छोड़कर शेष जगह से कर्फ्यू हटा लिया है। डीएम वंदना ने बताया कि संपूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र आर्मी (कैंट) वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया- तीनपानी गौलापार बाईपास का क्षेत्र छोड़कर पूरे शहर को कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया है। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन की टीम दूध, राशन और दवा पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: फेसबुक पर की टिकट की टिकटिक तो नपेंगे नेताजी । महेंद्र भट्ट की दो टूक

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट की दावेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

बदहाली: गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने पर भी सीएचसी में 5 घंटे प्रसूता को रोका, फिर किया रेफर। रास्ते में मौत 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने...

Related Posts