गुड न्यूज : अभियोजन विभाग की अधिकारी उर्वशी चौहान बनी राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव

अभियोजन विभाग की अभियोजन अधिकारी उर्वशी चौहान को राज्य महिला आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है।

 राज्य सरकार के द्वारा वह प्रतिनियुक्ति पर तैनात की गई हैं। पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को इस पर तैनाती मिली है।

 राज्य महिला आयोग में कानून के क्षेत्र की विशेषज्ञता के चलते तथा महिलाओं से संबंधित बढ़ती हिंसा और अपराधों को रोकने में इससे प्रभावी मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में इसे राज्य सरकार का एक गंभीर कदम माना जा रहा है।

 उर्वशी चौहान द्वारा वर्ष 2012 में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया था। उन्होंने इससे पहले देहरादून, पिथौरागढ़ आदि जिलों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

 उर्वशी चौहान ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर तथा उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान में भी अपना योगदान दिया है।

 इस दौरान उनके द्वारा कई सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किए गए हैं। टिहरी के स्वामी राम महाविद्यालय बादशाही थौल से उन्होंने एलएलबी किया तथा मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में एलएलएम किया है। 

 इसके अलावा वह हॉकी में सब जूनियर इंडिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

 उर्वशी चौहान ने पर्वतजन से कहा कि वह महिला आयोग में वह महिलाओं को घरेलू हिंसा से रोकने और महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य करेंगी।

 इसके अलावा पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम करने को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के बेहतर पुनर्वास की दिशा में कार्य करने की इच्छुक हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts