मौसम अपडेट : प्रदेश में इन दिनों होंगी भारी बारिश। बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में भारी बर्फबारी बरसात और बिजली गिरने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना के अलावा 20 और 21 फरवरी को राज्य […]

मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में भारी बर्फबारी बरसात और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना के अलावा 20 और 21 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2000 मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी को उत्तरकाशी,चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथआकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

वहीं 19 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी,

देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल,उधम सिंह नगर, तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की संभावना, वहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, तथा उत्तरकाशी जनपदों में भारी वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

साथ ही 20 फरवरी को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने के अलावा 21 फरवरी को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत,जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । 

Also Read This

बड़ी खबर: 27 दिन बाद भी न तो बबीता मिलीं और न ही ऐसा कोई ठोस सबूत! अब भालुओं के अड्डे पर पहुंची खोजी...

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी दयारा बुग्याल से 29 मई की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई रामनगर निवासी ट्रेकर बबीता पांडेय का लगभग एक माह बीत...

दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी। दंपति समेत 5 साल के मासूम की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।...

Related Posts