हल्द्वानी हिंसा : 14 आरोपी और गिरफ्तार,तीन वांटेड भी शामिल। पेट्रोल बम और मैगजीन भी बरामद

स्थान, हल्द्वानी रिपोर्टर, मुकेश कुमार  8 फरवरी को हल्द्वानी में हुई हिंसा के आरोपियों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है, इसी के तहत पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें तीन वांटेड आरोपी भी शामिल है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनफूलपुरा थाना क्षेत्र में […]

स्थान, हल्द्वानी

रिपोर्टर, मुकेश कुमार

 8 फरवरी को हल्द्वानी में हुई हिंसा के आरोपियों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है, इसी के तहत पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें तीन वांटेड आरोपी भी शामिल है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनफूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के सभी 14 आरोपी है,जिनके द्वारा पुलिस के ऊपर पेट्रोल बम देखने के साथ-साथ पुलिस के गाड़ी में आग लगने वाले आरोपी हैं।

पुलिस ने पूरे मामले में उपद्रवियों के पास से कई और पेट्रोल बम और हिंसा के दौरान पीएससी के जवान से लूटी गई कार्बाइन मैगजीन भी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए 14 आरोपियों में तीन मोस्ट वांटेड आरोपी भी शामिल है, जिनके खिलाफ मोस्ट वांटेड का पोस्टर जारी किया गया था और उनकी घरों की कुर्की होनी थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक हल्द्वानी हिंसा में 58 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि कई को हिरासत पर लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

 

Also Read This

तपोवन एसटीपी प्रकरण: संचालन एजेंसी पर ₹6.16 लाख का अर्थदण्ड, ब्लैकलिस्ट की संस्तुति

टिहरी गढ़वाल, 30 जून 2026। रिपोर्ट - विशन सिंह कंडारी ऋषिकेश के तपोवन स्थित 3.5 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र (STP) से कथित रूप से बिना...

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना। अगले दो दिन बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले ही बारिश का दौर तेज हो गया है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों...

Related Posts