हल्द्वानी हिंसा : हैदराबाद के युवक सलमान की जांच और अब्दुल मलिक की पत्नी पर FIR दर्ज।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार स्थान – हल्द्वानी   हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीती 8 फरवरी को हुई हिंसा एवं दंगे के बाद अब हालात पूरे तरीके से सामान्य है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में हैदराबाद से आए एक युवक सलमान का है। […]

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

स्थान – हल्द्वानी 

 हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीती 8 फरवरी को हुई हिंसा एवं दंगे के बाद अब हालात पूरे तरीके से सामान्य है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में हैदराबाद से आए एक युवक सलमान का है। जो बनभूलपुरा के दंगे में प्रभावित लोगों को रुपए बांटता नज़र आ रहा है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक सलमान खान हैदराबाद का रहने वाला है, जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी अपना वीडियो शेयर किया है। सलमान इंस्टाग्राम के salman khan hyc अकाउंट पर रुपए बांटता हुआ दिख रहा है। ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि युवक से पुलिस की टीम ने पूछताछ की है, उन्होंने यह पूछताछ की है कि इसके द्वारा जो पैसे बांटे जा रहे हैं, वह कहां से आए और उसको कौन से संगठन फंडिंग करते हैं,उसके बैंक अकाउंट की डिटेल भी पुलिस की द्वारा लिया गया है। मामले को हर एंगल से देखा जा रहा है।

वही नगर निगम की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी  पत्नी सफिया मलिक, अब्दुल रजाक, अख्तरी बेगम, नवी राजा खा, एवं गौस रजा खा पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, मरे हुए व्यक्ति का नाम उपयोग कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना, अवैध प्लाटिंग जैसे मामले में मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी जांच की जा रही है। 

Also Read This

बड़ी खबर: फेसबुक पर की टिकट की टिकटिक तो नपेंगे नेताजी । महेंद्र भट्ट की दो टूक

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट की दावेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

बदहाली: गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने पर भी सीएचसी में 5 घंटे प्रसूता को रोका, फिर किया रेफर। रास्ते में मौत 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने...

Related Posts