बड़ी खबर : कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन…

रिर्पोट / गिरीश चंदोला स्थान / थराली पिंडर क्षेत्र के एक बड़े नेता एवं कांग्रेसी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाखन सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। रावत के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने से कांग्रेस को इस क्षेत्र में बड़ा झटका लगा हैं।  विकास खंड देवाल […]

रिर्पोट / गिरीश चंदोला

स्थान / थराली

पिंडर क्षेत्र के एक बड़े नेता एवं कांग्रेसी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाखन सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। रावत के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने से कांग्रेस को इस क्षेत्र में बड़ा झटका लगा हैं।

 विकास खंड देवाल के पूर्व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता लाखन रावत ने सोमवार को राजधानी देहरादून में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में पहुंचे रावत को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता का भाजपा में फूल माल पहनाते हुए पार्टी का पट्टा पहनाया।इस मौके पर भाजपा मे सामिल हुए लाखन रावत ने कहा कि वे भाजपा की रीति नीति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बेहद कार्य कुशलता से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा,देवाल के भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, भाजयुमो जिला मंत्री तेजपाल सिंह रावत आदि ने रावत का भाजपा में शामिल होने पार्टी में गर्म जोशी से स्वागत किया। भाजपा सूत्रों की माने तो पिंडर क्षेत्र के कुछ और बड़े नेता कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: फेसबुक पर की टिकट की टिकटिक तो नपेंगे नेताजी । महेंद्र भट्ट की दो टूक

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट की दावेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

बदहाली: गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने पर भी सीएचसी में 5 घंटे प्रसूता को रोका, फिर किया रेफर। रास्ते में मौत 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने...

Related Posts