हादसा : यहां पेड़ से टकरा गयी अनियंत्रित बाइक । दो युवकों की हुई मौत…

रिपोर्ट, मुकेश कुमार। स्थान, किच्छा । उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई घटना में बाइक सवार नाबालिक सहित दो युवकों की मौत हो गई।  युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया […]

रिपोर्ट, मुकेश कुमार।

स्थान, किच्छा ।

उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई घटना में बाइक सवार नाबालिक सहित दो युवकों की मौत हो गई। 

युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 सूचना पर पहुंची किच्छा कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को पूरे घटना की जानकारी ली है।

 बताया जा रहा है किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर कोठा के रहने वाले 22 वर्षीय उमेश पुत्र रामप्रवेश अपने गांव के ही 16 वर्षीय अंशु पुत्र राधेश्याम के साथ राघव नगर में बाइक पर सवार होकर किसी काम से गए थे.।

इस दौरान वापस लौटते वक्त उनकी बाइक अनियंत्रित होकर  पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार उमेश और अंशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 सूचना पर पहुंची किच्छा कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर घटना किस कारण से हुई है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

तपोवन एसटीपी प्रकरण: संचालन एजेंसी पर ₹6.16 लाख का अर्थदण्ड, ब्लैकलिस्ट की संस्तुति

टिहरी गढ़वाल, 30 जून 2026। रिपोर्ट - विशन सिंह कंडारी ऋषिकेश के तपोवन स्थित 3.5 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र (STP) से कथित रूप से बिना...

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना। अगले दो दिन बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले ही बारिश का दौर तेज हो गया है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों...

Related Posts