सी.सी.टी.वी.तोड़कर दिव्यांग दुकानदार के वहां चोरी।वीडियो रिकवर करके तलाश शुरू…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक जनरल स्टोर में रात के समय दो चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। इन चोरों ने दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरा और फरार हो गए। शिकायत के बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।नैनीताल में मल्लीताल की एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के एक जनरल स्टोर में रात के समय दो चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। इन चोरों ने दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरा और फरार हो गए। शिकायत के बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।
नैनीताल में मल्लीताल की एक दुकान में सामान चोरी की शिकायत आने के बाद उसका सी.सी.टी.वी.खंगाला गया तो सच्चाई सामने आ गई।दुकान के दिव्यांग स्वामी नदीम ने इसकी शिकायत मल्लीताल कोतवाली में करते हुए कारवाही की मांग की। चोरों ने नदीम की दुकान से रुपये और सामान चोर लिए। पॉपुलर कंपाउंड की ये दुकान, जनरल स्टोर के रूप में चलाई जाती है। वीडियो से ज्ञात होता है कि चोर सवेरे पहुंचे और सामान व नगदी लेकर फरार हो गए। दुकान स्वामी नदीम ने बताया कि वो शहर से बाहर गए थे। शुक्रवार को जब सवेरे वह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा था। दुकान में सारा सामान फैला हुआ था। इस बीच जब उन्होंने सी.सी.टी.वी.में चोरी की घटना और चोरों को देखना चाहा तो चोरो ने सी.सी.टी.वी.को भी नुकसान पहुचाया था। दुकान स्वामी ने सी.डी.आर.से फुटेज निकालकर पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि दुकान से लगभग 15 हज़ार का सामान चोरी हुआ है और लगभग 7 से 8 हज़ार की नगदी भी गायब है। दुकान स्वामी ने इसकी शिकायत मल्लीताल पुलिस से की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts