मरणासन्न कुत्ते को गहरे नाले में घुसकर निकाल लाई सानिया और प्रोधा।कुत्ते की जान बचने से तमाशबीनों ने प्रशंसा की…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की दो लड़कियों ने मानवता का उदाहरण देते हुए गहरे नाले से एक घायल भीगे कुत्ते(स्वान)को रैस्क्यू कर उसकी जान बचाई।
नैनीताल में मल्लीताल के मोहन-को मेडिकल शॉप के समीप एक नाले में दो दिनों से एक कुत्ता असहाय हालात में पड़ा हुआ था। उस कुत्ते को कई लोगों ने देखा, लेकिन उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाने की ज़हमत किसी ने नहीं उठाई। तभी सानिया खान और प्रोधा कांडपाल नाम की दो सहेलियों ने कुत्ते को मरणासन्न हालत में देखा और उसे बचाने की ठानी। दोनों सहेलियों ने वहां मौजूद कुछ लोगों से कुत्ते के बारे में जाना। आवारा हमलावर कुत्तों के घेरकर काटने की वजह से घायल हुए कुत्ते के शरीर मे चोटें भी थी। अब जानकारी मिलने के बाद दोनों सहेलियों ने कुत्ते को बाहर निकालने की ठानी। दोनों दोस्त कुत्ते को बचाने के लिए नाले में उतर गई और उसे बचाकर बाहर ले आई। ये देखकर सभी ने उन दोनों सहेलियों की खुले दिल से प्रशंसा की और कुत्ते को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था की। प्रोधा ने बताया कि उन्होंने कुत्ते को खाना, दवा और इंजेक्शन लगा दी है। वो इसे ठीक होने तक हररोज देखने आएंगी।
इन दो पशु प्रेमी लड़कियों ने न केवल नैनीताल बल्कि विश्वभर के लोगों के सामने मानवता का एक जीता जागता उदाहरण पेश किया है। इन दो सहेलियों से सीख लेकर हम सभी ने इंसानियत दिखाते हुए दूसरे जीवों को भी जीने का अधिकार देना चाहिए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts