“गौ माता को अनुदान नहीं सम्मान की जरूरत है” – भावना।भव्य सांकेतिक धरना दिया…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए गौ प्रेमियों ने तल्लीताल डाँठ में एक सांकेतिक धरना दिया।नैनीताल में तल्लीताल के पुराने बस स्टॉप में रविवार सवेरे एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। ये धरना, श्री संक्राचार्य परंपरा व पूज्य संत गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए गौ प्रेमियों ने तल्लीताल डाँठ में एक सांकेतिक धरना दिया।
नैनीताल में तल्लीताल के पुराने बस स्टॉप में रविवार सवेरे एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। ये धरना, श्री संक्राचार्य परंपरा व पूज्य संत गोपाल मणि महाराज के सानिध्य में किया गया। बताया गया कि राष्ट्रभर में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आग्रह किया गया है। इस धरने का आयोजन भारतीय गौ क्रांति मंच ने तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा के समीप किया। संस्था की सदस्य भावना रावत ने बताया कि वो लोग गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग कर रहे हैं और “गौ माता को अनुदान नहीं सम्मान की जरूरत है”। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई, जबकि इस अवसर पर रश्मि शर्मा, गीता बवाड़ी, इंद्रा बिष्ट, बसंती पुजारी, कमला रावत, रजनी चौधरी, हीरा नयाल, पार्वती धामी, शीला, किरन बिष्ट, पूजा बिष्ट, विजय भट्ट, प्रीति बिष्ट समेत बड़ी संख्या में मात्र शक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

Related Posts