बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी….

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  डॉ. एस.एस. संधु को चुनाव आयुक्त बनाया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बने पैनल ने पूर्व आईएएस डॉ. एस.एस. संधु और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में […]

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।  डॉ. एस.एस. संधु को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बने पैनल ने पूर्व आईएएस डॉ. एस.एस. संधु और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने निर्वाचन आयोग में दो आयुक्तों के खाली पदों पर भर्ती के लिए दो नामों पर मुहर लगा दी। 

समिति ने ज्ञानेश कुमार गुप्ता और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। ये दोनों रिटायर्ड आईएएस हैं। दोनों अलग-अलग समय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से रिटायर्ड हुए हैं।

सूत्रों से पता चला हैं कि,पैनल के सामने दो पदों के लिए 6 नाम सामने आए थे,इन नामों में उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदिवर पांडे, सुखबीर सिंह संधू और सुधीर कुमार गंगाधर रहाते शामिल थे।

गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद खाली थे। 

हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts