भीमताल में देररात लापरवाही से हादसा : खाई में गिरे दो में से एक युवक की मौत।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम नेखाई में गिरे दो युवकों को देररात रैस्क्यू किया। उधम सिंह नगर से आए दोनों लड़कों में से 29 वर्षीय पंकज विश्वास का शव बरामद किया जा सका जबकि 32 वर्षीय पंकज बाला को चोटिल हालात में रैस्क्यू किया गया।एस.डी.आर.एफ.के अनुसार मंगलवार देररात जिला पुलिस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पुलिस और एस.डी.आर.एफ.टीम ने
खाई में गिरे दो युवकों को देररात रैस्क्यू किया। उधम सिंह नगर से आए दोनों लड़कों में से 29 वर्षीय पंकज विश्वास का शव बरामद किया जा सका जबकि 32 वर्षीय पंकज बाला को चोटिल हालात में रैस्क्यू किया गया।
एस.डी.आर.एफ.के अनुसार मंगलवार देररात जिला पुलिस टीम को सूचना मिली कि नैनीताल जिले में भीमताल के सुसाइड पॉइंट के पास दो युवक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गए हैं। सूचना के बाद भीमताल पुलिस और एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्र में घना अंधेरा और विषम परिस्थिति होने के कारण घायलों को खोजने के लिए उन्हें गहन सर्च ऑपरेशन चलाना पड़ा। पुलिस को सुसाइड पॉइंट पर दो लड़कों के गिरने की सूचना थी, लेकिन वहां से केवल गदरपुर निवासी 29 वर्षीय पंकज विश्वास के शव को ही रैस्क्यू किया जा सका। टीम ने खोजबीन बड़ाई और अंत तक गदरपुर के ही रहने वाले 32 वर्षीय पंकज बाला को भी घायलावस्था में पहाड़ी से रैस्क्यू किया। बताया गया कि संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

Related Posts