हाईकोर्ट ने प्रदेशभर में अतिक्रमण शिकायत ऐप बनाकर अतिक्रमणमुक्त करने को कहा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रपुर में हुए अतिक्रमण संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे गम्भीरता से लिया और राज्य सरकार से सभी जिलों में अतिक्रमण शिकायती एप्प बनाने को कहा, तांकि आमजन इसमें अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करा सके। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने एप्प […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रपुर में हुए अतिक्रमण संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे गम्भीरता से लिया और राज्य सरकार से सभी जिलों में अतिक्रमण शिकायती एप्प बनाने को कहा, तांकि आमजन इसमें अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करा सके। मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने एप्प में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किये और 16 अप्रैल को प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल के लिए तय की गई है। न्यायालय ने कहा कि अगर अतिक्रमण को लेकर शिकायत आती है तो उसे सम्बंधित विभा ने त्वरित हटा देना चाहिए।
मामले के अनुसार उधमसिंह नगर रुद्रपुर निवासी शशि बंसल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसकी वजह से सड़के और गलियां संकरी हो चुकी हैं। अतिक्रमण होने से आमजन को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम व अन्य विभागों को प्रत्यावेदन दिया गया, लेकिन अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं हुई। जनहित याचिका में न्यायालय से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts