नैनीताल में होली महोत्सव की खुमारी चरम पर। बाहर से आई टीमों का उम्दा प्रदर्शन।होली के त्योहार की संस्कृति बचाने का प्रयास…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल की सड़कों में खड़ी होली की धूम ने समा बांध दिया। माँ नयना देवी मंदिर परिसर से शुरू हुई होली की टोली ने बाजार तक पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी खूब सराहना बटोरी।
नैनीताल में मल्लीताल की श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2024 में आज युगमंच होली महोत्सव मनाया गया। इसमें अल्मोड़ा के धौलादेवी और चंपावत के लड़ीधूमा से होल्यारों ने भाग लिया। होली के वस्त्रों में आए होल्यारों ने माँ नयना देवी मंदिर में हुई शुरुवात के साथ टोलियों में राम सेवक सभा पहुंचकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इसमें महिला होल्यारों समेत किशोर होल्यारों ने भी पारंपरिक होली की वेश भूषा में नृत्य किया और जमकर होली के गीत गाए। होली में विशेष आकर्षण चंपावत के लड़ीधूमा से आई महिलाओं की टोली रही जो नैनीताल के इस, वर्षों पुराने आयोजन में पहली बार दिखीं। नन्हें बच्चों की होली प्रस्तुति ने भी भले भालों के होश उड़ा दिए। होल्यारों ने कुमाऊं में होली की शुरुवात की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल में होली का रंग गहराते जा रहा है। इस मौके पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मंनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, ज़हूर आलम, मंनोज जोशी ‘मोंटू’, अजय साह, त्रिभुवन फ़र्त्याल, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, मिथिलेश पांडेय ‘मन्नू’ आदि उपस्थित रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts