नैनीताल में राजस्थान के नृत्य की धूम, दूसरे प्रदेशों के संगीत और नृत्य भी हो रहे प्रदर्शित।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में राजस्थान से आए गीत एवं नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से राजस्थानी संस्कृति बिखेर दी। दो दिवसीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, हरयाणा, यू.पी.और ऊत्तराखण्ड के कलाकार लोक नृत्य दिखाकर दर्शकों को अपनी संस्कृति से रु-ब-रु कराएंगे।
केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से अलग अलग राज्यों के लोक गीत और नृत्य को आम लोगों तक पहुंचाने के इस उद्देश्य से आज नैनीताल के रामलीला मैदान में कार्यक्रम रखा गया। प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से आज राजस्थानी नृत्य और गीत की प्रस्तुति रखी गई। दोपहर में हुए इस पर्वतीय पर्व कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं रखा गया था। प्रयागराज से आए आयोजक सुभाष कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य विलुप्त होती संस्कृति और लोक नृत्य को इससे अनजान लोगों तक पहुंचाना है। इसे हर वर्ष कराया जाता है। ये कार्यक्र इसके बाद दो दिन हल्द्वानी और दो दिन रुद्रपुर और दिनेशपुर में भी होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश, हरयाणा, यू.पी.और ऊत्तराखण्ड के कलाकर भी अपना प्रदर्शन देंगे।

बाईट :- सुभाष कुमार, आयोजक।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts