गुरुद्वारे के प्रमुख की हत्या का देखें लाइव वीडियो। पुलिस का दावा, 8 टीमें जल्द करेंगी आरोपियों को गिरफ्तार…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नानकमत्ता गुरुद्वारा के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या का वीडियो आया सामने। एस.एस.पी.और पुलिस प्रवक्ता ने 8 टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द पकड़ने का किया दावा।उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारे मेंकार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की आज तड़के सवेरे गोली मारकर हत्या […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नानकमत्ता गुरुद्वारा के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या का वीडियो आया सामने। एस.एस.पी.और पुलिस प्रवक्ता ने 8 टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द पकड़ने का किया दावा।
उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारे में
कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की आज तड़के सवेरे गोली मारकर हत्या कर दी गई। एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि सवेरे हुई इस घटना में बाबा अपने कमरे के बाहर बैठे थे। तभी दो लोग सिख वेशभूषा में बाइक से वहां पहुंचे और बाबा पर पहले एक और फिर दूसरी गोली मारकर निकल गए। बाबा जमीन पर गिर गए तो उनके समर्थकों ने उन्हें उठाया और कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। बताया गया कि घटना के बाद बाबा को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने 8 टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर वो आरोपियों तक जल्द पहुँच जाएंगे। इस दौरान बाबा के पोस्ट मोर्टेम की तैयारी चल रही है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts