बिग न्यूज़ : माफिया मुख्तार अंसारी की हार्टअटैक से मौत..

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने से गुरुवार देर रात मौत हो गई। 

जेल की बैरक में मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले आया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। मुख्तार के इलाज में 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई।हालांकि, मुख्तार की जान नहीं बच सकी। मुख्तार अंसारी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा हैं।

मुख्तार की मौत के बाद कई संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

इससे पहले मंगलवार को उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन कारागार भेज दिया था। बुधवार को जेल में उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था, जिसमें सब सामान्य मिला था।

60 वर्ष के हो चुके मुख्तार ने सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप लगाया था कि जेल में उसकी हत्या का प्रयास किया जा रहा है। उसे खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है। 

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts