शादी से लौट रही बोलेरो जीप खाई में गिरी, चार की मौत।जानिए कहां का है मामला…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में शादी समारोह से लौट रहे आठ बोलेरो सवार गहरी खाई में गिर गए, इनमें से चार की मौत और चार घायल हो गए। एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष को आज सवेरे सूचना मिली कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अण्डोली के पास […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में शादी समारोह से लौट रहे आठ बोलेरो सवार गहरी खाई में गिर गए, इनमें से चार की मौत और चार घायल हो गए। एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष को आज सवेरे सूचना मिली कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अण्डोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। जिला मुख्यालय से एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके लिए रवाना की गई। मौके पर बोलेरो वाहन संख्या UK 05 TA- 2683 में कुल 8 लोग सवार होने की जानकारी मिली। वाहन सवार सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे, जब अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने 4 घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एस.डी.आर.एफ.टीम मौके पर पहुंची और 4 मृत लोगों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना में 32 वर्षीय अजय कुमार, 40 वर्षीय पवन कुमार, 34 वर्षीय अंगद कुमार और 48 वर्षीय कैलाश कुमार की असमय मृत्यु हो गई।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts