हादसा : अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत । दो की मौत..

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती रात (शुक्रवार) को हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, […]

नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती रात (शुक्रवार) को हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही मारुति अल्टो कार 04AB 0874 को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम उपेंद्र उर्फ सनी और नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों ही मृतक हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं हादसे में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कार में तीन महिलाएं भी सवार थी जिसमें एक रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।

इसके अलावा कार में दो और महिला योगीता और मीनू भी थी जो हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गयीं।

Also Read This

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता! इस कंपनी ने घटाए दाम,आमजन को मिली राहत  

नई दिल्ली। देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत की प्रमुख निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने...

बड़ी खबर: देशभर में लागू वीबी-जी राम-जी योजना । अब मजदूरी में भी होगा इजाफा

देहरादून, 1 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की...

Related Posts