हादसा : खाई में गिरी पर्यटकों की कार , मची चीख-पुकार

ब्रेकिंग न्यूज(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार दो गांव के समीप खाई में गिरी। कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है।उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या यू.पी.42 ए.यू.4444 से […]

ब्रेकिंग न्यूज(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार दो गांव के समीप खाई में गिरी। कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या यू.पी.42 ए.यू.4444 से नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग में जा रहे थे। अचानक दो गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

कार में 12 लोग उपस्थित थे ,जिसमें से पांच बच्चे और 7 वयस्क महिला और पुरुष थे। सभी पर्यटक नैनीताल व आसपास घूमकर लौट रहे थे, जब ये हादसा हो गया। दोपहर हुए इस हादसे के बाद ज्युलिकोट के चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रैस्क्यू किया।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं – राजेन्द्र जायसवाल, निधि जायसवाल, विशाल जायसवाल, कमला जायसवाल, गीता जायसवाल,
रीता, आयुष, गुलाब, साधना, संस्कार, आराध्या और स्मृति हैं। ये सभी घायल अयोध्या के सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts