बड़ी खबर : शोरूम के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां जलकर स्वाहा…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी स्थित एक अग्रणी कार शोरूम के बगल की आग से तीन वाहन जलकर खाक।नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज सुबह गाड़ी के एक शोरूम के ठीक बगल के ग्राउंड(मैदान)में आग लग गई। ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में भी आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी स्थित एक अग्रणी कार शोरूम के बगल की आग से तीन वाहन जलकर खाक।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज सुबह गाड़ी के एक शोरूम के ठीक बगल के ग्राउंड(मैदान)में आग लग गई। ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में भी आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ग्राउंड में खड़ी तीन गाड़ियों में भी आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल काबू पाया।

बताया जा रहा है कि कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है, इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग के कारणो का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts