ब्रेकिंग : महिला से अश्लील बात का ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष निलंबित…

मुकेश कुमार  पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है।  मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता […]

मुकेश कुमार 

पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। 

मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। 

मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज पुनः विधायक बेहड़ प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 

वहीं मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुँच गया, जिसके बाद सूचना है कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया है व अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts