ब्रेकिंग : महिला से अश्लील बात का ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष निलंबित…

मुकेश कुमार 

पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। 

मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। 

मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज पुनः विधायक बेहड़ प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 

वहीं मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुँच गया, जिसके बाद सूचना है कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया है व अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts