हादसा : वाहन खाई में गिरा दो की मौत

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रहीं है रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। […]

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रहीं है रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों ने घटना को देखा तो तुरंत सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts