बद्रीनाथ विधानसभा: चुनाव में बदलने लगे समीकरण। मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहा भारी समर्थन।

चमोली। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनाव ने तेजी पकड़ ली है। जहां भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं इस बीच निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पत्रकार नवल खाली खासे चर्चाओ में हैं क्योंकि यहां पहली बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी जनता के जल, जंगल, जमीन ,रोजगार ,स्वरोजगार […]

चमोली। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनाव ने तेजी पकड़ ली है। जहां भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं इस बीच निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पत्रकार नवल खाली खासे चर्चाओ में हैं क्योंकि यहां पहली बार कोई निर्दलीय प्रत्याशी जनता के जल, जंगल, जमीन ,रोजगार ,स्वरोजगार बिजली ,पानी ,सड़क के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे जनता उनसे तेजी से जुड़ रही है इसलिए यहां अब सियासी दलों के भी पसीने छूटने लगे हैं। 

पत्रकार नवल खाली जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। नवल खाली ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस का झंडा भले ही अलग है लेकिन इनका डंडा एक ही है और वो इसी से जनता को हांकने की कोशिशों में जुटे हैं लेकिन अब जनता जाग चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है ।

नवल खाली ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के जीतने से सरकार तो बदलनी नही है लेकिन जनता यदि निर्दलीय प्रत्याशी को जिताएगी तो इन दोनो पार्टियों के बड़े बड़े नेताओं को पता चल जायेगा कि सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है इन नेताओं के हाथ में नही होती। तब इनको बड़ा झटका लगेगा और तभी ये जनता के काम करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts