सरकार पर भारी नौकरशाही! पशुपालन विभाग की मनमानी

संजय चौहान// जानबूझकर नहीं दे रहा है पशु फार्मासिस्टों को नियुक्तियां। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आने के बाद बेरोजगारों को आशा थी की अब उनके भी अच्छे दिन आयेंगे। लेकिन सूबे में नौकरशाही और अफसरों की मनमानी, लेटलतीफी से सैकड़ों बेरोजगारों की न्युक्तियाँ अधर में अटक गई हैं। जिससे बेरोजगार बेहद आहात हैं। […]

संजय चौहान//

जानबूझकर नहीं दे रहा है पशु फार्मासिस्टों को नियुक्तियां।

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आने के बाद बेरोजगारों को आशा थी की अब उनके भी अच्छे दिन आयेंगे। लेकिन सूबे में नौकरशाही और अफसरों की मनमानी, लेटलतीफी से सैकड़ों बेरोजगारों की न्युक्तियाँ अधर में अटक गई हैं। जिससे बेरोजगार बेहद आहात हैं।
दिसम्बर 2016 में 116 पदों पर विज्ञप्ति निकलने के बाद ये मामला फिर कोर्ट चले गया। और 23 सितम्बर 2017 को कोर्ट नें 116 पदों में से 5 पदों को स्थगित रखते हुए शेष पदों पर नियुक्ति का आदेश दिया। लेकिन विभाग की मनमानी के चलते 4 माह बीत जाने के बाद भी बेरोजगारों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है।
वर्तमान में कई बेरोजगार अधिकतम आयु सीमा को भी पार कर चुके हैं।

विभाग बेरोजगारों को बना रहा है बेवकूफ

विभाग लगातार बेरोजगारों को बेवकूफ बना रहा है। विभाग ने पहले बताया की नवंबर अंतिम सप्ताह, फिर दिसम्बर प्रथम सप्ताह फिर दिसम्बर दूसरे सप्ताह फिर तीसरे सप्ताह नियुक्ति का आश्वासन दिया लेकिन दिसंबर बीत गया अभी तक नियुक्ति नहीं दी।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts