विधायक शैला रानी रावत की हालत हुई, गंभीर मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत 2 दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है रीढ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद वह उबर नहीं पाई उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी है लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा, वर्ष 2017 […]

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत 2 दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है रीढ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद वह उबर नहीं पाई उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी है लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा,

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान विधायक शैला रानी रावत गिर गई थी जिसमें उन्हें चोट आई थी करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई किंतु एक बार फिर मंदिर में सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई पर वह सफल नहीं हो पाई। अब वह वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। विधायक के पीए पीएस रावत ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में लगी चोट से वह उभर नहीं पा रही है। चिकित्सकों के तमाम प्रयास के बाद शरीर साथ नहीं दे रहा।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts