हादसा : दो कारों की भिड़ंत में युवक की गई जान

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की भिड़ंत में नैनीताल निवासी 24 वर्षीय अवनीश की असमय मृत्यु हो गई। दिल्ली नंबर की गाड़ी के अन्य पांचों सवार सुरक्षित हैं।मल्लीताल कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में शाम लगभग छह बजे दो कारों की […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की भिड़ंत में नैनीताल निवासी 24 वर्षीय अवनीश की असमय मृत्यु हो गई। दिल्ली नंबर की गाड़ी के अन्य पांचों सवार सुरक्षित हैं।
मल्लीताल कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में शाम लगभग छह बजे दो कारों की भिड़ंत हो गई।

कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के समीप बैंड पर हुए हादसे में दिल्ली नंबर की हुंडई वैन्यू कार संख्या डी.एल.2सी.बी.बी.0687 और नैनीताल नंबर की हौंडा अमेज कार संख्या यू.के.04पी4666 आमने सामने भिड़ गए।

नैनीताल नंबर की कार में सवार तल्लीताल निवासी युवक अवनीश अद्धिवक्ता अखिलेश के पुत्र हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कालाढूंगी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अवनीश ने दम तोड़ दिया। दिल्ली नंबर की कार में मौजूद सभी 5 लोग सुरक्षित बताए जा रहे है ।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts