हादसा : डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, एंबुलेंस सहित जली कई गाड़ियां

विशाल सक्सेना  हल्द्वानी नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के कालाढूंगी रोड पर मुखानी चौराहे पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में भीषण आग लग गई,जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें आग बुझाने का काम कर रही है। आग कैसे लगी, अभी […]

विशाल सक्सेना 

हल्द्वानी

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के कालाढूंगी रोड पर मुखानी चौराहे पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में भीषण आग लग गई,जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई ।आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें आग बुझाने का काम कर रही है।

आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पा रहा है। आग लगने की सूचना पर आस पास जमावड़ा लग गया आग से एंबुलेंस, कार और बाइक जली बताया जा रहा है कि आग से डायग्नोस्टिक सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है बेसमेंट में खड़ी एक एंबुलेंस के अलावा दो कार और कई बाइकें जल गई है ।

आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है ,अग्निशमन की आधा दर्जन गाड़ियों ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है आग के चलते डायग्नोस्टिक सेंटर को भी नुकसान पहुंचा।

आग लगने की घटना के बाद बंद करना पड़ा कालाढूंगी रोड कालाढूंगी रोड पर आग लगने के चलते पुलिस प्रशासन ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया, नहीं तो आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था ।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है साथ ही आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts