अपराध : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक महिला भी गिफ्तार..

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  पिथौरागढ़ गंगोलीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दादा दादी के घर रह रही नाबालिक लड़की के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में षड्यंत्र रचने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

पिथौरागढ़

गंगोलीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दादा दादी के घर रह रही नाबालिक लड़की के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इस घटना में षड्यंत्र रचने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि बीते 6 अगस्त को एक व्यक्ति ने गंगोलीहाट थाना में तहरीर दी थी।

तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया है ।नाबालिग की तबीयत खराब होने पर नाबालिग ने पूरे घटना का खुलासा हुआ ।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जहां इस पूरे षड्यंत्र में एक महिला का भी नाम सामने आया।

इसके बाद नाबालिग के शारीरिक शोषण जैसे गंभीर और जघन्य अपराध में शामिल महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस पूर्व चार आरोपियों के खिलाफ में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया जा चुका है ।

थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने बताया कि नाबालिग की शारीरिक शोषण मामले में अभी तक एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मामले की आगे भी जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि अक्टूबर 2023 में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था।

इसके बाद आरोपी के दोस्तों ने भी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़ित किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है और उसके दादा दादी जब भी घर से बाहर होते थे तो आरोपी किशोरी के साथ रेप करते थे इसी बीच अचानक एक दिन पीड़िता की तबीयत खराब हो गई परिजनों ने उसे डॉक्टरों को दिखाया तो मामले का खुलासा हुआ 13 अगस्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि षड्यंत्र में एक महिला का भी नाम सामने आया जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना में महिला ने आरोपियों की सहायता की थी।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts