Kolkata doctor Rape and Murder Case : यहां युवाओं ने किया जबरदस्त विरोध, लगाई न्याय की गुहार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज युवाओं ने एक विशाल जुलूस निकालकर कोलकात्ता डॉक्टर रेप और हत्या मामले का पुरजोर विरोध किया। युवाओं ने मॉलरोड में जुलूस निकालकर जाबर्दस्त नारेबाजी करी।नैनीताल में आज कई स्कूलों के छात्र छात्रा विरोधवश एकत्रित हुए। इन युवाओं ने मल्लीताल के पंत पार्क से एक जुलूस निकाला। युवाओं […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज युवाओं ने एक विशाल जुलूस निकालकर कोलकात्ता डॉक्टर रेप और हत्या मामले का पुरजोर विरोध किया। युवाओं ने मॉलरोड में जुलूस निकालकर जाबर्दस्त नारेबाजी करी।
नैनीताल में आज कई स्कूलों के छात्र छात्रा विरोधवश एकत्रित हुए। इन युवाओं ने मल्लीताल के पंत पार्क से एक जुलूस निकाला।

युवाओं ने कोलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने, दिवंगत डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्र को एकजुट होने को कहा।

युवाओं ने कहा कि आज डॉक्टर और कल हम तुम में से किसी के होने की आशंका है। मॉलरोड में जाबर्दस्त नारेबाजी करते हुए युवा तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे और वहां अल्पविराम के बाद मॉलरोड होते हुए लौट गए।

जुलूस में रोटरी क्लब व सैन्ट जोसफ कॉलेज, सैंट मैरीज कॉन्वेंट, ऑल सेंटस कॉन्वेंट, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, संनवाल स्कूल, बालिका विद्या मंदिर, जी.जी.आई.सी., सी.आर.एस.टी., डी.एस.बी.कैंपस, बी.एस.एस.वी. व अन्य स्कूल के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

जुलूस में उपस्थित भीड़ का 90 प्रतिशत हिस्सा युवाओं से भरा था। आक्रोशित छात्राओं का गुस्सा उनके इंटरव्यू में देखने को मिला।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts