बड़ी खबर: अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो में मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना हल्द्वानी उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पतालों में एक हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। किशोरी द्वारा शोर मचा देने के कारण आरोपी अपने कलंकित इरादे में सफल नहीं हो पाया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

हल्द्वानी

उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पतालों में एक हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

किशोरी द्वारा शोर मचा देने के कारण आरोपी अपने कलंकित इरादे में सफल नहीं हो पाया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग तीमारदार किशोरी से वॉशरूम का रास्ता पूछ कर चौथी मंजिल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया ।

गनीमत रही कि नाबालिग किशोरी ने शोर मचा दिया शोर सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए,इसके चलते आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया ।

फिलहाल अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स और लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी जावेद नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया ,तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।

पीड़ित किशोरी के भाई ने जावेद के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपनी चाची की तीमारदारी कर रही थी, उसकी चाची अस्पताल में भर्ती है ।

17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी जावेद खान पहुंच गया ।

आरोप है कि जावेद खान ने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा पीड़िता उसे वॉशरूम का रास्ता बताने लगी। इसी दौरान जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।नाबालिग किशोरी ने विरोध किया और शोर मचा दिया ।

आरोप है कि इस पर जावेद उसे परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई और वह शोर मचाती रही ।

शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा गार्ड और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए ।सूचना पाकर मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी जावेद ने पुलिस से भी अभद्रता की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया ।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts