आपदा : उफनते नाले में तिनके की तरह बह गई कार, बमुश्किल बची चार जिंदगी।

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रामनगर उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया रामनगर क्षेत्र में ढिकुली के पास नेशनल हाईवे 309 पर बरसाती नाला उफान पर आ गया था तभी वहां से गुजर रही कार पानी के तेज बहाव में बह गई, हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रामनगर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया रामनगर क्षेत्र में ढिकुली के पास नेशनल हाईवे 309 पर बरसाती नाला उफान पर आ गया था तभी वहां से गुजर रही कार पानी के तेज बहाव में बह गई, हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे जिनका स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया।

बता दें कल सोमवार 19 अगस्त से ही उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है बारिश के कारण बरसाती नाले और नदियां भी उफान पर आ रखी हैं इस तरह के एक बरसाती नाले में मंगवलार शाम को बड़ा हादसा होते-होते बच गया बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 309 पर ड्राइवर ने उफनते बरसाती नाले की परवाह किए बिना कार को पानी में उतर दिया था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि कार नाले को पार नहीं कर पाई और अंदर बैठ चारों लोग कार के साथ बहने लगे।

बताया जा रहा है कि कार पानी में बहते हुए काफी दूर तक चली गई थी इसी बीच रिसॉर्ट में काम करने वाले कमल रावत की नजर कार पर पड़ी और उसने अपनी जान जोखिम में डालकर कार में बैठे बुजुर्ग दंपति, उनके पोते और ड्राइवर को बचाया।

जानकारी के मुताबिक कार में रानीखेत निवासी पूरन राम पुत्र बच्ची राम, उनकी पत्नी ललिता देवी, पोता धर्मपाल उम्र 17 वर्ष और ड्राइर मुकेश कुमार उम्र 22 वर्ष मौजूद थे सभी लोगों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया हालांकि कार अभी भी पानी में फंसी हुई है।

वहीं, इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रामनगर के उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित है इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील है कि बारिश के कारण नालों का जल स्तर बढ़ गया है इसीलिए उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts