अपराध : मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  रुद्रपुर – उधम सिंह नगर  पुलभट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है साथ ही पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर – उधम सिंह नगर 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया है साथ ही पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दिमागी रूप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है पुलिस को सौंपी तहरीर में एक महिला ने बताया कि वो दोपहर के समय मवेशियों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी घर पर उसकी मानसिक रूप से कमजोर 15 साल की बेटी अकेली थी इस दौरान गांव के ही रहने वाला युवक उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

 

आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया जब वह घर पहुंची तो आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था मां को देख आरोपी मौके से फरार हो गया थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

 

एसओ रविंदर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी है महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts