भीमताल झील के बीचोंबीच शरारती पर्यटक ने अपने साथ दो लोगों की जान खतरे में डाली। देखिये पागलपन का वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की भीमताल झील में बोटिंग करते हुए पर्यटकों ने जानलेवा स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों के टोकने के बाद शरारती पर्यटक ने अपनी हरकतें बंद की।नैनीताल के भीमताल में आज दोपहर के वक्त कुछ पर्यटक बोटिंग कर रहे थे। भीमताल झील में पैडल बोट में तीन लोग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड की भीमताल झील में बोटिंग करते हुए पर्यटकों ने जानलेवा स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों के टोकने के बाद शरारती पर्यटक ने अपनी हरकतें बंद की।
नैनीताल के भीमताल में आज दोपहर के वक्त कुछ पर्यटक बोटिंग कर रहे थे। भीमताल झील में पैडल बोट में तीन लोग सवार थे। पैडल बोट में सवार एक शरारती पर्यटक ने बोट के पिछले हिस्से में बैठकर उसे झील में उछालना(डूबना)शुरू कर दिया। ये भारी भरकम पर्यटक बोट को लगातार उछालता रहा जिससे बोट पलटने की कगार में आ गई। नीली रंग की डक(बतख)शेप वाली ये बोट झील में खड़ी होने लगी, जिससे उसपर बैठे दो अन्य पर्यटकों को भी उस मोटे शरारती पर्यटक की तरह खतरा हो गया। ये हरकत और हालात देखकर कुछ जागरूक स्थानीय लोगों ने चिल्लाकर शरारती पर्यटक को ऐसी हरकत रोकने को कहा। काफी देर तक टोकने के बाद जिद्दी शरारती पर्यटक माना और डूबते डूबते बची बोट शांत हुई। बोट में सवार सभी पर्यटक सकुशल झील से बाहर निकल गए।
वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटकों की हरकतों की निंदा हो रही है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts