देवी जागरण के दौरान मकान की दीवार गिरी, 12 महिलाएं घायल।

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना काशीपुर में देवी जागरण के दौरान छत की दीवार गिरने से एक दो वर्षीय बच्चे समेत 10 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई, सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है चार महिलाओं की हालत गम्भीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

काशीपुर में देवी जागरण के दौरान छत की दीवार गिरने से एक दो वर्षीय बच्चे समेत 10 से ज्यादा महिलाएं घायल हो गई, सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है चार महिलाओं की हालत गम्भीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है।

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा में आज यह घटना सुबह हुई है, यहां के रहने वाले अशोक कुमार तोमर के यहां देवी जागरण का आयोजन था, इस दौरान बीते रोज जागरण की तैयारियों के चलते टेंट कर्मियों के द्वारा टेंट की रस्सी को छत की दीवार से बांध दिया गया, आज गुरुवार सुबह देवी जागरण समाप्ति की तरफ था, मां भगवती की आरती की तैयारी चल रही थी।

तभी तेज बारिश और हवा से टेंट हिलने लगा, इससे जीर्ण शीर्ण हालत वाली छत की दीवार नीचे आ गिरी, छत की दीवार अचानक गिरने से वहां हाहाकार मच गया, कुछ ही देर पहले जहां देवी जागरण की खुशियां थीं, वहां हाहाकार मचा गया दीवार की चपेट में आकर एक बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए इनमें बाकी महिलाएं हैं।

घायल महिलाओं में मिथलेश पत्नी सुनील, स्वाति पुत्री नरेश, मंजू पत्नी चंद्रपाल, किरन पत्नी बबली, काजल पुत्री बबली, रुक्मण पत्नी काले, पूजा पत्नी विकास, प्रियंका पत्नी मनोज, लक्ष्मी पत्नी नरेश समेत 12 महिलाएं घायल हो गईं. प्रियंका की गोदी में बैठा उसका दो वर्ष का बालक तरुण भी घायल हो गया, सभी घायलों को तुरन्त ही राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद चार महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts