सरयू के तेज बहाव में फंसी गाय को कैसे बाहर निकाल लाए ये रक्षक। देखिए बागेश्वर का ये वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में उफनती नदी के बीचों बीच फंसी गाय को सकुशल निकाल लाई एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम। सरयू नदी के बीच टापू में फंसी थी गाय।बागेश्वर में बहने वाली सरयू नदी के बीच बने टापू में एक गाय के फंसने की सूचना बागेश्वर के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)को दी गई। सूचना के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में उफनती नदी के बीचों बीच फंसी गाय को सकुशल निकाल लाई एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम। सरयू नदी के बीच टापू में फंसी थी गाय।
बागेश्वर में बहने वाली सरयू नदी के बीच बने टापू में एक गाय के फंसने की सूचना बागेश्वर के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम(डी.सी.आर.)को दी गई। सूचना के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम को सूचित किया गया जिसके बाद रैस्क्यू टीम अपने उपकरणों समेत मौके के लिए निकली। टीम कपकोट से उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने दमकल विभाग और पुलिस के साथ मिलकर रैस्क्यू अभियान चलाया। मुश्किल हालातों में फंसी गाय को बांधकर उफनती नदी से बाहर निकालने की जिद्दो जहद शुरू हुई। टीम पहले गाय तक पहुंची और फिर धीरे धीरे उसपर काबू करते हुए उसे बैल्टों से बांध दिया। पशु और अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तेज बहाव वाली सरयू नदी में अपनी जान जोखिम में डालकर टीम के सदस्यों ने गाय को पानी से बाहर निकाला। गाय को सकुशल नदी से निकालकर मोटर मार्ग तक पहुंचाया और उसके स्वामी को सौंप दिया गया।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts