दुःखद : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, ब्लास्ट से महिला घायल।

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना हल्द्वानी शहर के हिम्मतपुर मल्ला में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट हो गया, इससे एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, वहीं उनका आशियाना भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया। गैस सिलेंडर ने झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया, झोपड़ी में रखा सारा […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

हल्द्वानी शहर के हिम्मतपुर मल्ला में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसमें ब्लास्ट हो गया, इससे एक महिला बुरी तरह घायल हो गई, वहीं उनका आशियाना भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

गैस सिलेंडर ने झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया, झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है, घटना मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला की है, यहां खेती किसानी करने वाले एक बटाईदार का परिवार शुक्रवार सुबह झोपड़ी में खाना बना रहा था, इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, आग लगने से झोपड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

इस दौरान महिला ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन गैस सिलेंडर अचानक फट गया, इससे महिला बुरी तरह से झुलसने के साथ ही घायल भी हो गई।

महिला को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मूल रूप से यूपी के रहने वाले प्रेम शंकर का परिवार हिम्मतपुर मल्ला में बटाईदारी में खेती का काम करता है, प्रेम शंकर खेत में गया हुआ था, पत्नी बच्चों के लिए सुबह नाश्ता तैयार कर रही थी।

इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई ,आग से झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से महिला घायल हो गई, मौके पर पहुंची अग्निशमन के गाड़ी ने आग पर काबू पाया ।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पटवारी भी पहुंचे, जो अपनी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे, तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि पीड़ित को सहायता मुहैया कराई जाने के प्रयास किया जा रहा है नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts