अपराध : ई रिक्शा चालक को मारकर शव खेत में लगाया ठिकाने, पुलिस जांच में जुटी।

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक का शव खेत में मिलने से गांव में सनसनी का माहोल बन गया खेत में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, मृतक की शिनाख्त जगदीश सिंह निवासी अमरपुर रुद्रपुर के रूप में […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक का शव खेत में मिलने से गांव में सनसनी का माहोल बन गया खेत में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, मृतक की शिनाख्त जगदीश सिंह निवासी अमरपुर रुद्रपुर के रूप में हुई है। जगदीश सिंह 19 सितंबर को घर से ई रिक्शा लेकर निकाला था, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं लौटा, जिसके बाद आज शुक्रवार 20 सितंबर को जगदीश सिंह की लाश दिनेशपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में पॉपुलर के खेत में मिली।

 

सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की, शव की शिनाख्त जगदीश सिंह के रूप में हुई, जगदीश सिंह के शरीर पर पुलिस को चोट के निशाने मिले हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि जगदीश की उम्र करीब 52 साल थी, पुलिस को परिजनों से जो जानकारी मिली, उसके अनुसार जगदीश 19 सितंबर सुबह को रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात भी वापस अपने घर नहीं आया था, परिजनों ने जगदीश को इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन जगदीश का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया, आखिर में थकहार कर परिजनों ने दिनेशपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस और परिजन जगदीश को ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच खेत से उसकी लाश मिलने की सूचना आ गई, पुलिस ने बताया कि जगदीश के सर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं, जगदीश का शव जहां मिला है, वो जगह सड़क से काफी दूर है, सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कर दिए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है, वहीं मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

Also Read This

गेमिंग की लत से उजड़ा परिवार, बेटे की प्रताड़ना से टूटा बुजुर्ग पिता… डीएम के दरबार में छलका दर्द

देहरादून।जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनता की समस्याएं...

Uttarakhand Weather Today 27 July: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। Uttarakhand Weather Today (27 July 2026): उत्तराखंड में आज यानी 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय होने जा रहा है।...

Related Posts