हादसा : सड़क किनारे खड़ी कार को पिकअप ने मारी टक्कर। खाई में गिरी दोनों कार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कैंचीं धाम के समीप खड़ी कार को टक्कर मारकर खाई में गिरी दोनों गाड़िया। राहगीरों ने मदद कर बचाई जान। हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।नैनीताल में भवाली से कैंचीं धाम मार्ग में एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 06 ए यू 5821खड़ी थी। अचानक, भवाली से अल्मोड़ा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कैंचीं धाम के समीप खड़ी कार को टक्कर मारकर खाई में गिरी दोनों गाड़िया। राहगीरों ने मदद कर बचाई जान। हादसे में सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
नैनीताल में भवाली से कैंचीं धाम मार्ग में एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 06 ए यू 5821खड़ी थी। अचानक, भवाली से अल्मोड़ा की तरफ जाती एक सफेद रंग की पिकअप आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहन खाई में जा गिरे। वाहनों को खाई में गिरता देख, राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और फिर सी.एच.सी.भवाली भेजा। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी अंकित कुमार अपनी कार से कैंची धाम दर्शन को आये थे जब ये हादसा हो गया। भवाली से कैची की तरफ आ रही सफेद पिकअप ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गहरी खाई में जा गिरे।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts