भूस्खलन से क्वारब पर घंटों बंद रहा अल्मोड़ा एन.एच.। छोटे वाहनों के लिए खोला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के क्वारब पुल पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)पर आ गिरा जिससे मार्ग बंद हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को छोटे वाहनो के लिए खोला जा सका। बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोलने की जुगत जारी है।
नैनीताल जिले में भवाली-गरमपानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में क्वारब पुल के पास पिछले साल से लगातार पहाड़ी टूटने का सिलसिला जारी है। आज दोपहर में पहाड़ी का के एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क मार्ग पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे मार्ग में दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। मलवा गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मौके पर जे.सी.बी.बुलाकर मार्ग खोलने की कार्यवाही की गयी। मार्ग खुलने तक 4 घंटे बन्द रहा। बताया गया कि मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। और बड़े वाहनो के लिए अभी मार्ग खोलने का प्रयास जारी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts