अपराध : निर्दयी बाप ने लोहे की रॉड से मारकर बेटे को उतारा मौत के घाट..

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला।

नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था। आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।

प्रेम शंकर नशा का भी आदि है, जिसके कारण उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है।

इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके दफनाने की तैयारी कर ली थी।

Also Read This

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

Related Posts