फ्रेशर पार्टी में बड़े घुसे और एक छात्र को बुरी तरह से पीटकर निकल गए। पुलिस कम्पलेंट, घायल रैफर।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में युवकों के गुट ने फ्रेशर पार्टी में आए एक छात्र को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। रूसी बाईपास में हो रही पार्टी के दौरान हुई घटना में युवक के सिर, नाख और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल के भाई ने पुलिस में नामजद शिकायत पत्र दिया है।
नैनीताल से लगभग 9 किलोमीटर दूर रूसी बाईपास में डी.एस.बी.कॉलेज के छात्र छात्राओं की एक फ्रेशर पार्टी चल रही थी। पार्टी के बीच रुद्रपुर और आसपास के कुछ असामाजिक तत्वों ने पहुंचकर कहासुनी और फिर मारपीट शुरू कर दी। पार्टी में अन्य छात्रों के साथ विशांक भी एन्जॉय कर रहा था। रूसी बाईपास में मौजूद दर्जनभर लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। हमले में घायल विशांक को नैनीताल के बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल लाया गया जहां उसके एक्स-रे और अन्य टैस्ट किये गए। बताया गया कि विशांक के सिर, नाक और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की दाई आंख में साइंस बोन में 3 जगह फ्रैक्चर पय्या गया है। विशांक डी.एस.बी. कॉलेज में बी.ए.प्रथम वर्ष का छात्र है। विशांक के भाई ने बताया कि उसे कई लोगों ने मारा जिन्हें चिन्हित कर पुलिस को बता दिया गया है। घायल के भाई सिद्धार्थ ने पीयूष, प्रियांशु, गौरव, अर्जुन आदि पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts