द.राज्यमंत्री डब्बू ने सी.एम.धामी को विकाशपुरुष तिवारी के बाद विकास करने वाला बताया।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पं.नारायण दत्त तिवारी के बाद विकाश पुरुष बताया। विधायक की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री न हुआ है न होगा।
नैनीताल क्लब में मीडिया से बात करते हुए डा.अनिल ने कहा कि बिना समर्थन वाली कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में माफिया, गुंडे और बदमाशों की टोली का प्रदर्शन होगा। कांग्रेस भाजपा सरकार की सफलता से बौखलाकर केवल दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग में कभी किसी को नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे ही कुछ लोगों के घर टूटे, लेकिन सरकार की कोशिश है कि समन्वय बनाकर पर्यटन नगरी का स्वरूप सही रखा जाए। द.राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को विकास के लिए पं.नारायण दत्त तिवारी के बाद विकास की तरफ ले जाने वाला ऐसा मुख्यमंत्री बताया जो ‘न भूतों न भविष्य’ में आएगा। रेलवे भूमि से अतिक्रमणकारियों को विस्थापित करने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था कर रही है और सुप्रीमकोर्ट को प्लान बताने के बाद ही उचित व्यवस्था कर इन गलत लोगों को हटाएगी। मदरसों पर बोलते हुए कहा कि वहां अवैध गतिविधि की जगह राष्ट्र के प्रति अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए। अगर वहां राष्ट्रविरोधी और गलत काम हुए, तो प्रतिबंध लगेगा।
इस दौरान उनके साथ विधायक सरिता आर्या, द.राज्यमंत्री दिनेश आर्या, मंडलाध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजपा नेता अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, हरीश राणा, डॉक्टर वारसी, मोहित साह, मंनोज जोशी, नितिन कार्की, मंनोज साह जगाती, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts