अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त। कई कैज्युल्टी होने की आशंका।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में अल्मोड़ा के सल्ट गांव के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त में 5 मौतें। संख्या बढ़ने की आशंका।
अल्मोड़ा जिले में सल्ट के समीप यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी। बस गोलिखाल से यात्रियों को वापस रामनगर लेकर आ रही थी। गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन(जी.एम.ओ.यू.)की बस संख्या यू.के.12 पी.ए.0061 कूपी क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर गिर गई। बस में काफी संख्या में सवारियां होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार अभी रैस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, इस कारण कोई भी आंकड़ा देना जल्दबाजी होगी। अनियंत्रित होकर गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। बस किनात से रामनगर जा रही थी, जब ये हादसा ही गया। एस.डी.एम.सल्ट संजय कुमार ने बताया कि 5 शव निकाल लिए गये हैं। घायलों के रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ.को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। सूचना के बाद, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा सल्ट पुलिस, फायर स्टेशन रानीखेत, तहसीलदार सल्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवयल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। घायलों को रामनगर अस्पताल लाया गया है जहां सी.एम.ओ.हरीश पंत और विधायक दिवान सिंह बिष्ट की देखरेख में घायलों को इलाज दिया जा रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts