पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गजब : यहां हाजिरी लगाकर गायब हुए प्रधानाध्यापक। अब हुए निलंबित…

November 22, 2024
in उत्तराखंड
गजब : यहां हाजिरी लगाकर गायब हुए प्रधानाध्यापक। अब हुए निलंबित…
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर काशीपुर सरकारी स्कूलों में अनियमितताएं थम नहीं रही हैं, जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा प्रथम के प्रधानाध्यापक हाजिरी लगाकर नदारद हो गए। एमडीएम में भी गड़बड़ी पायी गई, इस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।

वहीं, सीईओ ने 20 नवंबर को पोर्टल पर रियल टाइम अटेंडेंस नहीं लगाने वाले जिले के माध्यमिक स्कूलों के 114 अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार दोपहर डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा प्रथम जसपुर का औचक निरीक्षण किया, इसमें पाया गया कि विद्यालय में कुल 183 बच्चे पंजीकृत हैं।

छात्र उपस्थिति पंजिका में 140 बच्चे दिखाए गए थे पर मात्र कुल 56 बच्चे ही उपस्थित मिले, इसमें कक्षा एक और तीन में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला।

वहीं विद्यालय में रखरखाव, साज-सज्जा, पानी निकास की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई, अध्यापक उपस्थिति पंजिका में प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर थे पर वे विद्यालय में उपस्थित नहीं थे।

पत्र व्यवहार पंजिका में 18 से 21 नवंबर तक लगातार प्रधानाध्यापक के विद्यालयी समय में विद्यालय छोड़ा पाया गया। इस पर प्रधानाध्यापक मो. याकूब को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी जसपुर कार्यालय से संबद्ध किया गया।

वहीं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों को यू डायस पोर्टल पर रियल टाइम अटेंडेंस भरना अनिवार्य है, विद्यालय आकर अध्यापकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी है।

20 नवंबर को जिले के 114 अध्यापक ऐसे रहे जिन्होंने अपनी अटेंडेंस नहीं लगाई, इनमें बाजपुर के 29, गदरपुर के 15, जसपुर के 04, काशीपुर के 14, खटीमा के 15, रुद्रपुर 08 और सितारगंज के 29 शिक्षक ऐसे रहे जिन्होंने हाजिरी नहीं लगाई।

 


Previous Post

बड़ी खबर : आठ लाख कीमत अवैध लीसे से भरे 540 टिन पकड़े..

Next Post

बड़ी खबर : उधमसिंह नगर में चरम पर सूदखोरी का अवैध कारोबार …

Next Post
बड़ी खबर :  उधमसिंह नगर में चरम पर सूदखोरी का अवैध कारोबार …

बड़ी खबर : उधमसिंह नगर में चरम पर सूदखोरी का अवैध कारोबार …

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!